शहर

पुणे में रेव पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा, नाबालिगों समेत 156 लोग हिरासत में; गांजा और हुक्का बरामद

पुणे के तुलापुर इलाके में पुलिस ने एक कथित अवैध पार्टी पर छापेमारी की, इस दौरान 156 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान गांजा, प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर और लाखों रुपये की शराब बरामद की गई। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

पुणे में पुलिस ने शनिवार देर रात हो रही एक पार्टी में छापा मारा और गांजा, प्रतिबंधित धूम्रपान सामग्री तथा निर्धारित समय से अधिक समय तक परोसी जा रही शराब जब्त की। इस पार्टी में 150 से अधिक लोग मौजूद थे।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) गौहर हसन ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे लोनिकंद पुलिस थाना क्षेत्र के तुलपुर गांव में एक स्थान पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि वहां 107 पुरुष और 49 महिलाओं सहित कुल 156 लोग मौजूद थे। इनमें से तीन की उम्र 21 वर्ष से कम थी। हसन ने बताया, ’’कार्यक्रम के लिए प्राप्त शराब का परमिट छह जून रात 11:30 बजे तक ही वैध था। हालांकि, पार्टी निर्धारित समय से भी आगे चलती रही। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग तीन ग्राम गांजा बरामद किया और 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर से भरे तीन कप जब्त किए।’’

कार्यक्रम स्थल से 9.22 लाख रुपये की शराब भी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि जब्त की गई सामग्री का कुल मूल्य लगभग 85 लाख रुपये है।

हसन ने बताया कि पुलिस ने ’ब्लेज़ एंटरटेनमेंट’ के ऐमन शेख और ’स्टार लाइट एंटरटेनमेंट’ के यश चौधरी को इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक बताया है। अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि छापा 15 पुलिस अधिकारियों और 65 कांस्टेबलों की एक टीम ने मारा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article