पुणे

Pune to Vande Bharat Express: पुणे स्टेशन होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 10 से सफर कर सकेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 08:01 PM IST

Pune News: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब पुणे से होकर भी गुजरेगी। अगले हफ्ते इसका उद्घाटन होगा। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों का सफर कम समय में पूरा होगा। ट्रेन के संचालन को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। फिलहाल दो रूटों पर यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलेगी।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे से भी गुजरेगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सोनापुर स्टेशन से ट्रेन दोपहर 3 बजे होगी मुंबई के लिए रवाना
  • मुंबई और सोलापुर के बीच 110 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन


Vandey Bharat Express in Pune: अगले हफ्ते से पुणे के लोग भी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 फरवरी को उद्घाटन किया जाएगा। पुणे रेलवे स्टेशन से पुणे-सिकंदराबाद और सोलापुर से मुंबई के दो रूटों पर ट्रेनों पर चलेगी। पुणे से सोलापुर के बीच पहली एक्सप्रेस और सांईं नगर से शिर्डी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन किया जाना है। यह ट्रेन सोलापुर स्टेशन से दोपहर 6:50 बजे मुंबई के लिए खुलेगी। सुबह 9 बजे ट्रेन पुणे स्टेशन पहुंचेगी। फिर दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंच जाएगी। इसके बाद शाम 4.10 बजे मुंबई से ट्रेन खुल जाएगी। शाम 7.30 बजे पुणे स्टेशन पहुंच जाएगी। रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोनों ट्रेनों को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परिचालित की जाएगी। ट्रेन हफ्ते में छह दिन परिचालित होगी। मुंबई से बुधवार और सोलापुर से गुरुवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।

इस एक्सप्रेस ट्रेन में है ये सब खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस में बेहतरीन सुविधाएं हैं। इसमें शताब्दी ट्रेन की तरह कोच हैं। कोच में ऑटोमेटिक डोर लगे हैं। जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑबोर्ड हॉट स्पॉट वाई-फाई है। बैठने वाली कुर्सियां घूमने वाली हैं। कोचों में शौचालय बायो-वैक्यू तरह के हैं। साइड रिक्लाइनर सीट की भी सुविधा है। हालांकि एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। ट्रेन में 1128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए कोच में व्हीलचेयर खड़ी करने की जगह होगी।

बिना इंजन की है ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली बिना इंजन की ट्रेन है। इससे पहले ट्रेनों में अलग-अलग इंजन कोच होता है। यह अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की अपेक्षा 5 घंटे कम सफर पूरा करती है।

वंदे भारत 2.0 ट्रेन में और बेहतर सुविधाएं

वंदे भारत 2.0 में सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन कोलिजन अवाइडेंस सिस्टम लगा है। कोचों में चार इमरजेंसी विंडो जोड़े जाने हैं। पहले दो के बजाए कोच के बाहर रियरव्यू कैमरों समेत चार प्लेटफॉर्म साइड कैमरे लगे हैं। ट्रेन के बेहतर नियंत्रण के लिए नए कोचों में लेवल-11 सेफ्टी इंटीग्रेशन सर्टिफिकेशन है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article