Pune News: गुरुवार को संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। ऐसे में शहर के मशहूर श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों के भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए जुट गए हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुणे ट्रैफिक पुलिस ने पीएमपीएमएल बसों और आपातकालीन वाहनों (पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस) को छोड़कर भारी वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की संख्या कम होने तक शिवाजी रोड को बंद करने के बारे में एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें रूट डायवर्जन के बारे में बताया गया है।
संकष्टी चतुर्थी को लेकर रूट डायवर्जन
पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) विजयकुमार मागर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि, एसजी बर्वे चौक से शिवाजी रोड होते हुए स्वारगेट तक जाने वाले सभी प्रकार के भारी ट्रैफिक (पीएमपीएमएल बसों को छोड़कर) पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। प्रीमियर गैराज चौक से (मंगला थिएटर के सामने) नागदेव ऑयल डिपो चौक तक अस्थायी नो-पार्किंग/नो-हॉल्टिंग लागू की गई है।
