Pune News: पुणे में शंकर सेठ रोड का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इस रास्ते में आने वाले ग्रेड सेपरेटर को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। यह ग्रेड सेपरेटर पिछले एक महीने से बंद था, क्योंकि इसके अंदर पुणे नगर निगम (पीएमसी) की ओर से मरम्मत का काम चल रहा था। ग्रेड सेपरेटर बंद होने के कारण हर रोज लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन नगर निगम ने सोमवार को ग्रेड सेपरेटर की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है।
शंकर सेठ रोड का ग्रेड सेपरेटर चालू
ग्रेड सेपरेटर वाहनों के लिए खोलने से यात्रियों को स्वारगेट चौक पर ट्रैफिक जाम से कुछ राहत की उम्मीद हो सकती है। शंकर सेठ रोड से सरसबाग की ओर जाने वाले वाहन मुख्य चौक पर प्रतीक्षा करने से बचने के लिए ग्रेड सेपरेटर का इस्तेमाल करते हैं। मरम्मत का काम करीब एक माह से ज्यादा समय से चल रहा था।
