पुणे

Pune Lift Accident: सोसायटी की लिफ्ट में फंसा 12 साल का बच्चा, नहीं बच सकी जान

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ नगर में शुक्रवार शाम को राम स्मृति सोसायटी में लिफ्ट में एक 12 वर्षीय बच्चा फंस गया। दमकल की टीम ने सलाखों से बने लिफ्ट के गेट को कटर से काटा और बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन उसकी जान बच नहीं पाई। डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Pune Lift Accident: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक सोसाइटी की लिफ्ट में फंसने के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वह बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल के बीच लिफ्ट में फंसा था। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। जिसके बाद दमकल की टीम की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो मंजिलों के बीच फंसी लिफ्ट

यह घटना शुक्रवार शाम को पिंपरी चिंचवड़ के चौविसवाड़ी स्थित राम स्मृति सोसायटी की है। बताया जा रहा है कि चार मंजिला इमारत की लिफ्ट पुराने जमाने की है। इसका गेट भी लोहे की सलाखों से बना है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते लिफ्ट में सवार हुआ था। वह ऊपर की मंजिल पर जा रहा था। लेकिन खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और लोहे की सलाखों से बाहर आ गया। जिसके कारण लिफ्ट दो मंजिलों के बीच फंस गई। अंदर फंसा बच्चा बाहर निकलने के लिए चिल्लाने लगा।

कटर की मदद से बाहर निकाला गया बच्चा

बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे के माता-पिता को भी बुलाया। इन लोगों ने बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास किया। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कटर की मदद से बच्चे को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!