पुणे

तेंदुए से बचना है तो गाना लगाएं, घुंघरू वाली लाठी चलाएं; पुणे वन विभाग की अनोखी एडवाइजरी

पुणे शहर में तेंदुए की हलचल देखे जाने पर वन विभाग ने अनोखी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को रात्रि के समय मोबाइल पर गाना चलाने की सलाह दी है।

Image

पुणे में तेंदुए की दहशत (फोटो-Istock).

पुणे : रिहायशी इलाके में घूम रहे एक तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। लिहाजा, पुणे शहर और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ते आतंक को देखते हुए पुणे वन विभाग ने नागरिकों के लिए एक अनोखी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने खास तौर पर लोगों को तड़के या अंधेरा होने पर घर से बाहर निकलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

मोबाइल पर गाना चलाने की सलाह

एडवाइजरी का सबसे अहम और चर्चित बिंदु यह है कि नागरिकों को अंधेरे में चलते समय मोबाइल पर गाना चलाने की सलाह दी गई है, ताकि वन्यजीव मानव उपस्थिति को दूर से पहचान सकें और नजदीक न आएं। इसके अलावा लोगों को टॉर्च का उपयोग करने और घुंघरू वाली लाठी साथ रखने को भी कहा गया है।

एडवाइजरी में बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, कचरा या भोजन खुले में न फेंकने, रात में गलियों में पर्याप्त रोशनी रखने, पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखने और किसी भी संदिग्ध हलचल की सूचना तुरंत 1926 पर देने की अपील भी शामिल है। विभाग लगातार गश्त और कैमरा-ट्रैप की मदद से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article