पुणे

पुणे में सर्वधर्म समभाव महामोर्चा के आयोजन में 'महाभारत', लगे आपत्तिजनक नारे; 300 लोगों पर केस दर्ज

पुणे में जिला कलेक्टर के ऑफिस के बाहर नारेबाजी की गई। यह शुक्रवार को चंद्रशेखर रावण की पार्टी आजाद समाज पक्ष की ओर निकाले गए मोर्चा के दौरान हुई। पुलिस ने विवादित नारे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है-

Image

नारेबाजी के खिलाफ 300 लोगों पर केस दर्ज

Photo : Twitter

Pune: पुणे के जिला कलेक्टर के ऑफिस के बाहर महंत रामगिरी के खिलाफ नारे लगाए गए। पुलिस ने पुणे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने के बाद करीब 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि धार्मिक नेता रामगिरि महाराज द्वारा इस्लाम के खिलाफ हाल में की गयी कथित टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को एक ‘सर्वधर्म समभाव महामोर्चा’ आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के दौरान कथित आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे।

200-300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, मोर्चा बिना अनुमति के आयोजित किया गया और नारों से समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव और शत्रुता पैदा हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मोर्चा में भाग लेने वाले 200-300 लोगों के खिलाफ बंडगार्डन पुलिस थाने में एक अपराध दर्ज किया गया है।’’

इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप

रामगिरि महाराज पर कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिन्नर तालुक के एक गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। इन टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।धार्मिक नेता रामगिरि महाराज द्वारा इस्लाम के खिलाफ हाल में की गयी कथित टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को एक ‘सर्वधर्म समभाव महामोर्चा’ आयोजित किया गया था।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article