Pune News: पुणे जिले में मंगलवार सुबह में एक कबाड़खाने में भीषण अगलगी की घटना घटी। आग इतनी भयंकर थी कि पास के एक अस्पताल में आग की सूचना से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए अस्पताल से 19 मरीजों को बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रहीं कि, अगलगी की इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
बता दें कि, दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, पिंपरी चिंचवड टाउनशिप के कसारवाड़ी इलाके में इस्तेमाल करने के बाद रखे गए टायरों के स्क्रैप यार्ड में तड़के करीब 2 बजे आग लग गई थी। पिंपरी चिंचवड नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, यार्ड के करीब एक निजी अस्पताल भी था, जो भीषण आग से प्रभावित हो सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए दमकल विभाग की टीम ने तुरंत अस्पताल से 19 मरीजों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद पास के अन्य अस्पतालों में सभी मरीजों को स्थानांतरित कर दिया गया।
