उड़ान भरने को तैयार थी फ्लाइट, तभी यात्री ने खोल दिया इमरजेंसी गेट; हलक में अटकी सभी की जान

हुबली से पुणे जा रही एक इंडिगो फ्लाइट की फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट गेट को अचानक खोल दिया। जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। हालांकि विमान के स्टाफ ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रखा। पुलिस ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Indigo Flight Emergency Exit Incident: हुबली से पुणे जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एक यात्री ने अचानक विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया। यात्री की पहचान बेलगावी जिले के रहने वाले निरंजन करगी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

indigo flight

फाइल फोटो ( PTI)

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 7068 हुबली से पुणे के लिए रवाना होने वाली थी। इसी दौरान यात्री निरंजन करगी विमान में सवार हुए। आरोप है कि बोर्डिंग के तुरंत बाद उन्होंने अचानक विमान का इमरजेंसी एग्जिट दरवाजा खोल दिया। इस हरकत से विमान में सवार अन्य यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

End of Feed