पुणे

पुणे में बीच सड़क आग की लपटों में जलती दिखी PMPML बस, जांच जारी

पुणे के पिंपरी-चिंचवड में रविवार शाम एक चौकाने वाली घटना हुई। शहर की PMPML बस अचानक आग की लपटों में घिर गई, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे। यह हादसा कालिवाड़ी फाटा के पास हुआ और जांच जारी है।

Image

पुणे में बस में लगी आग (फोटो: पीटीआई)

Photo : PTI

Pune Bus Fire: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में रविवार शाम एक ऐसी घटना घटी जिसके हड़कंप मच गया है। यहां एक PMPML बस में आग लग गई, जिससे शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा की सुरक्षा और रखरखाव मानकों पर सवाल उठने लगे।

यह अग्निकांड शाम लगभग 6.30 बजे कालिवाड़ी फाटा के पास हुआ, जहां पुणे से डांगे चौक की ओर जा रही बस अचानक चलते समय आग की लपटों में घिर गई। इस घटना से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। फिलहाल, अधिकारिक सूत्रों से और जानकारी का इंतजार है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article