पुणे

Breaking News: पुणे एयरपोर्ट का बदला गया नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

Breaking News: महाराष्ट्र के पुणे के लोहगाव एयरपोर्ट का नाम बदलकर जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज आंतरराष्ट्रीय विमानतळ पुणे करने का फैसला लिया गया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Breaking News: पुणे एयरपोर्ट का नाम बदल दिया गया। आज हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में पुणे एयरपोर्ट के नाम बदलने का फैसला किया गया। पुणे के लोहगाव एयरपोर्ट का नाम बदलकर जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज आंतरराष्ट्रीय विमानतळ पुणे करने का फैसला लिया गया। अब से पुणे एयरपोर्ट इसी नाम से जाना जाएगा।

पुणे एयरपोर्ट का बदला नाम

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया और प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने हवाई अड्डे का नाम बदलने के केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मोहोल पुणे से ही हैं। मोहोल ने भाजपा, शिवसेना और राकांपा की महायुति सरकार को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘धन्यवाद महायुति सरकार। धन्यवाद देवेंद्र (फडणवीस) जी। पुणे में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज विमानपत्तन करने के लिए आज पहला कदम उठाया गया है और मेरे प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गई। इसे अब आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।’’ संत तुकाराम भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक कवि थे। उनका जन्म पुणे जिले में हुआ था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article