Vadodara News: लंच ब्रेक में धमाके के साथ गिरी स्कूल की दीवार, हादसे में 6 बच्चे जख्मी; देखें Video

Vadodara News: वडोदरा के एक निजी विद्यालय में लंच ब्रेक के दौरान जोरदार धमाके के साथ क्लास रूम की दीवार गिर गई। दीवार के साथ 6 बच्चे भी नीचे गिर गए, जिन्हें काफी चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जोरदार धमाके के साथ गिरी स्कूल की दीवार
  • घटना में 6 बच्चे घायल
  • पुलिस ने लिया परिजनों और स्कूल प्रबंधन का बयान

Vadodara News: गुजरात के वडोदरा में दीवार गिरने की एक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान क्लास रूम की एक साइड की पूरी दीवार अचानक ढह गई। इस दौरान कुछ बच्चे भी उस दीवार के साथ नीचे गिर गए। इस घटना में 6 बच्चों के नीचे गिरने की खबर सामने आई है। सभी जख्मी बच्चों का इलाज करवाया जा रहा है। लंच ब्रेक में दोस्तों के साथ बैठकर खाना खा रहे इन बच्चों में इस घटना के बाद से डर बैठ गया है।

Vadodara News.

लंच ब्रेक में धमाके के साथ गिरी स्कूल की दीवार

क्लासरूम की गिरी दीवार

ये घटना वडोदरा के वाघोडिया रोड पर गुरुकुल चौराहे के पास स्थित श्री नारायण विद्यालय की है। क्लासरूम की एक साइड की पूरी दीवार गिरने की घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार बच्चे शांति के लंच कर रहे हैं, लेकिन देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में दीवार गिरने से बच्चे बुरी तरह से कांप जाते हैं और बाहर निकलने के लिए भागने लगते हैं।

End of Feed