झज्जर में गर्भवती बैंककर्मी की हत्या से सनसनी, हिरासत में पति; चार महीने पहले हुई थी शादी

झज्जर जिले के पाहसोर गांव के पास एक गर्भवती बैंककर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। चार महीने पहले हुई शादी के बाद गुरुग्राम में रह रहे दंपति के बीच यह वारदात सामने आई, जिसमें पति पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Jhajjar Pregnant Bank Employee Murder: हरियाणा के झज्जर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पाहसोर गांव के नजदीक हांसी की एक गर्भवती बैंक कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति पर संदेह जताया है। पुलिस ने बताया कि, हिसार निवासी अंशुल की शादी करीब चार महीने पहले हांसी की रहने वाली महक से हुई थी। महक गुरुग्राम स्थित एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थी, जबकि उसका पति अंशुल भी गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करता है।

Pregnant Bank Employee Murdered in Jhajjar

झज्जर में गर्भवती बैंक कर्मचारी की हत्या से हड़कंप

खुद पति ने दी पुलिस को जानकारी

बताया जा रहा है कि हत्या की सूचना खुद अंशुल ने पुलिस को दी थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महक की गला रेतकर किसी नुकीले धारदार हथियार से हत्या की गई। घटना के बाद से मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

End of Feed