प्रयागराज में महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट, पड़ोसियों ने लाठी-ईंट से जमकर पीटा

प्रयागराज में थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव में अभद्रता का विरोध करने पर एक महिला को पड़ोस के युवकों और उसके परिजनों ने लाठी और ईंट से पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी दो नाबालिग बेटियों को भी आरोपियों ने पीटा। जिससे तीनों को कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग एक महिला को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Prayagraj News: प्रयागराज के थरवई इलाके में एक महिला और उसकी बेटी के साथ उसके पड़ोसियों ने मारपीट की। महिला ने कुछ मंचलों की हरकत का विरोध किया था। जिस पर उसके पड़ोसी युवक और उसकी बहनों ने महिला को लाठी और ईंट से जमकर पीटा। इस दौरान एक अन्य महिला भी घर के अंदर आ गई और बाकी लोगों के साथ उसे पीटने लगी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

crime

प्रयागराज में महिला के साथ मारपीट

अभद्रता के विरोध पर की मारपीट

प्रयागराज के गंगा नगर जोन के थरवई के चंद्रपुर बसमहुआ कस्बे की रहने वाली संगीता ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि 13 मई को सुबह 9 बजे वह अपने आंगन में स्नान कर रही थी। इस दौरान पड़ोसी वीरेंद्र के बेटे राहुल और देवेंद्र आकर ताक झांक करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो राहुल भाग गया और देवेंद्र उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करने लगा। तभी वह शोर मचाते हुए बाहर आ गई और अपने जेठ के घर में घुस गई। लेकिन देवेंद्र वहां भी घर में ईंट लेकर घुस गया और अपनी मां कुसुम और बहन प्रीती के साथ मिलकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से उसे घसीट-घसीटकर और ईंट से कूंच कर मारा। इस दौरान गांव की एक युवती ने बीच-बचाव किया, तब उसकी जान बच सकी।

End of Feed