UP News: उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनी तीसरी सबसे बड़ी जेल, इतने कैदियों की है क्षमता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 10:18 AM IST

UP News: उत्तर प्रेदेश के प्रयागराज में राज्य की चौथी सबसे बड़ी जेल बन कर तैयार हो गई है। इस जेल में स्थानांतरण दिसंबर 2023 के किया जाएगा।

UP News: उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में विभिन्न स्तरों पर कुल 74 जेल है। इसमें 62 जिला जेल और 6 सेंट्रल जेल है। अभी हाल ही में एक जेल बन कर तैयार हुई है। बता दें कि इसमें से कई जेल ऐसी है, जिसमें क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है। प्रयागराज में स्थित नैनी सेंट्रल जेल का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इस जेल में भी उसकी क्षमता से दो गुना अधिक कैदी है। नैनी जेल के कैदियों की गिनती को देख इस बोझ को कम करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए थे।

Uttar Pradesh 4th Biggest District Jail with the capacity of 2800 inmates is Ready in Prayagraj

यूपी के प्रयागराज में प्रदेश की चौथी सबसे बड़ी जेल बन कर हुई तैयार

सीएम योगी द्वारा जारी निर्देश के बाद प्रयागराज में चौथी सबसे बड़ी जेल बनाने का काम शुरू किया गया। इस जेल को 2800 कैदियों को रखने की क्षमता के अनुसार बनाया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज में बनी ये जेल प्रदेश की चौथी सबसे बड़ी जेल है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। सीएम योगी ने लखनऊ के कारागार विभाग की समीक्षा की थी और आयोजित इस समीक्षा बैठक में उन्होंने जेलों के विकास, उन्हें हाईटेक बनाने और आवश्यक सुधारों पर ध्यान देने की बात की थी।

End of Feed