प्रयागराज

Prayagraj News: माफिया अतीक की बेनामी संपत्ति पर एक्शन की तैयारी, ऑपरेशन जिराफ के साथ अब ऑपरेशन ऑक्टोपस की होगी शुरुआत

Prayagraj News: माफिया अतीक की मृत्यु के बाद अब यूपी पुलिस उसके आर्थिक साम्राज्य को भी ध्वस्त करने की तैयारी में लगी हुई है। इसके तहत यूपी पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस की शुरुआत की है, जो ऑपरेशन जिराफ से साथ संयुक्त रूप से चलाया जाएगा।

Image

माफिया अतीक की बेनामी संपत्ति पर एक्शन की तैयारी

Prayagraj News: माफिया से राजनेता बनने वाले अतीक अहमद की मौत के बाद अब उसके आर्थिक साम्राज्य का को खत्म करने की तैयारी कर रही है। अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। इसको लेकर यूपी पुलिस की प्रक्रिया तेज हो गई है।

अतीक की अवैध और बेनामी संपत्ति का पता लगाने के लिए यूपी पुलिस ने एक अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम है ऑपरेशन ऑक्टोपस। यूपी पुलिस द्वारा चलाए इस नए अभियान को पिछले ऑपरेशन जिराफ से साथ संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। ऑपरेशन जिराफ के माध्यम से मैनुअल व तकनीक की सहायता ली जाएगी और बेनामी संपत्तियों का पता लगाया जाएगा, जिसके बाद ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत इस पर कार्यवाही की जाएगी।

अवैध संपत्ति पर कार्यवाही करने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स

माफिया अतीक की अवैध संपत्ति की जानकारी निकालने और उस पर कार्यवाही करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने टास्क फोर्स बनाई है। इस योजना के तहत बनाई गई टास्क फोर्स को 10 अलग-अलग शाखाओं में बांटा गया है। ये टास्क फोर्स 20 सदस्यीय है। बता दें कि ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत 8 शाखाएं बनाई गई है तो वहीं ऑपरेशन जिराफ के तहत दो टीमें।

करीबियों से चल रही है पूछताछ

टास्क फोर्स की टीम आतीक के करीबियों से लगातार पूछताछ कर रही है। इसके साथ सभी के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। टास्क फोर्स अलग-अलग तरह से बेनामी संपत्ति की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

वहीं दूसरी शाखाएं तकनीकी इंटेलिजेंस की सहायता के अतीक की संपत्ति की जानकारी निकाल रही है। सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया टास्क फोर्स द्वारा बैंक स्टेटमेंट भी जुटाने का किया जा रहा है काम।

12 करोड़ की बेनामी संपत्ति का लगाया गया पता

जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन जिराफ के तहत अतीक की कटहुला गौसपुर स्थित 12,42 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। अब, ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत इस संपत्ति पर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ अलग-अलग स्थान पर स्थित अतीक की बेनामी संपत्ति की जानकारी जुटाने का काम चल रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article