प्रयागराज

UP News: उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनी तीसरी सबसे बड़ी जेल, इतने कैदियों की है क्षमता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 10:18 AM IST

UP News: उत्तर प्रेदेश के प्रयागराज में राज्य की चौथी सबसे बड़ी जेल बन कर तैयार हो गई है। इस जेल में स्थानांतरण दिसंबर 2023 के किया जाएगा।

Image

यूपी के प्रयागराज में प्रदेश की चौथी सबसे बड़ी जेल बन कर हुई तैयार

UP News: उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में विभिन्न स्तरों पर कुल 74 जेल है। इसमें 62 जिला जेल और 6 सेंट्रल जेल है। अभी हाल ही में एक जेल बन कर तैयार हुई है। बता दें कि इसमें से कई जेल ऐसी है, जिसमें क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है। प्रयागराज में स्थित नैनी सेंट्रल जेल का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इस जेल में भी उसकी क्षमता से दो गुना अधिक कैदी है। नैनी जेल के कैदियों की गिनती को देख इस बोझ को कम करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए थे।

सीएम योगी द्वारा जारी निर्देश के बाद प्रयागराज में चौथी सबसे बड़ी जेल बनाने का काम शुरू किया गया। इस जेल को 2800 कैदियों को रखने की क्षमता के अनुसार बनाया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज में बनी ये जेल प्रदेश की चौथी सबसे बड़ी जेल है, जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। सीएम योगी ने लखनऊ के कारागार विभाग की समीक्षा की थी और आयोजित इस समीक्षा बैठक में उन्होंने जेलों के विकास, उन्हें हाईटेक बनाने और आवश्यक सुधारों पर ध्यान देने की बात की थी।

प्रयागराज में बनी राज्य की चौथी सबसे बड़ी जेल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित नैनी जेल में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है। जानकारी के अनुसार, इस जेल में 4,596 कैदी है, जबकि इसकी क्षमता केवल 2060 की है। इसको देखते हुए प्रयागराज में एक नई जेल का निर्माण किया गया है। ये जेल 65 एकड़ की भूमि पर बनाई गई है। जेल के निर्माण की लागत 173.33 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। नवनिर्मित ये जेल नई और आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाई गई है।

प्रयागराज में बनी नई जेल में बारिश के जल का संचयन, सीवेज उपचार संयंत्र के साथ एक क्रेच बनाया गया है। ये क्रेच महिला कैदियों के बच्चों के लिए है। 24 घंटे निगरानी रखने के लिए एक सीसीटीवी प्रणाली का भी निर्माण किया गया है। इस जेल को 2 मंजिल की संरचना के अनुसार डिजाइन किया गया है, जिसमें 188 बैरक, दो संगरोध कक्ष, महिला बैरक, किशोर बैरक और 2 उच्च-सुरक्षा बैरक बनाए गए है। उच्च सुरक्षा वाले इन बैरक में 12-12 कैदियों की क्षमता है।

कब शुरू होगी जेल में स्थानांतरण प्रक्रिया

जेल के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया दिसंबर 2023 से शुरू हो जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article