सफाई कर्मियों को मिला महाकुंभ का 'प्रसाद'.. यूपी सरकार ने किया 10 हजार रुपये बोनस का ऐलान, अप्रैल से सैलरी में भी होगा इजाफा

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है। साथ ही सफाई कर्मियों की सैलरी बढ़ाने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ कर जन आरोग्य बीमा का लाभ भी मिलेगा।

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आज बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने महाकुंभ से जुड़े सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस देने की घोषणा की है। इन कर्मियों को 10 हजार रुपये बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा के लिए आयुष्मान कार्ड भी दिया जाएगा। अप्रैल से कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में रुपये भेजे जाएंगे।

UP CM Yogi Adityanath

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सफाई कर्मियों की बढ़ेगी सैलरी

प्रयागराज में 45 दिन चले महाकुंभ मेले का 26 फरवरी को समापन हो चुका है। सीएम योगी आज सुबह महाकुंभ की औपचारिक पूर्णाहुति के लिए प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रयागराज से जुड़े स्वच्छता कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त 10 हजार रुपये का बोनस देंगे। सीएम ने कहा कि हम लोग नई व्यवस्था करने जा रहे हैं। स्वच्छता कर्मियों को जो महीने के 8 से 11 हजार रुपये मिलते थे। अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार किया जाएगा। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का लाभ भी मिलेगा।

End of Feed