प्रयागराज

यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की कार का एक्सीडेंट, मंत्री को आई हल्की चोटें; अस्पताल में भर्ती

यूपी के प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले में शामिल गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मंत्री को हल्की चोटें भी आई हैं और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। इलाज के लिए मंत्री को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले में शामिल गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में मंत्री को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में काफिले में शामिल कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, घटना मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ रायबरेली बॉर्डर के करिहा बाज़ार के पास यह हादसा हुआ है।

हादसे में मंत्री को आईं हल्‍की चोटें

मिली जानकारी के अनुसार मत्स्य मंत्री संजय निषाद की गाड़ी का बुधवार को प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर पर एक्सीडेंट हुआ। मंत्री की गाड़ी उनके काफि‍ले के साथ चल रही तभी एक एस्कॉर्ट गाड़ी से टकर गई। हादसे में मंत्री को हल्‍की चोटें आईं। यह घटना सलवन इलाके में हुई, जहां मंत्री को एक मीटिंग के लिए प्रतापगढ़ जाना था।

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

घटना के बाद, संजय निषाद को तुरंत प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज लाया गया। अस्पताल में उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि मंत्री खतरे से बाहर हैं। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद, स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इससे पहले जिले के डीएम और एसपी कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम के लिए उनकी अगवानी करने पहुंचे थे, लेकिन इस घटना की जानकारी होते ही दोनों अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंच स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अस्पताल में पुलिस और समर्थकों की भीड़ जमा

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंत्री को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में उनके इलाज के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। एक वीडियो में मंत्री को बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके आसपास कई लोग मौजूद हैं, जो उनकी स्थिति की जानकारी लेने के लिए आए थे।

मंत्री के घायल होने से कार्यक्रम में बदलाव

इस घटना के बाद मंत्री संजय निषाद ने अपने समर्थकों को संदेश भेजा है कि वह ठीक हैं। प्रशासन घटना की जांच करने की बात कह रहा है। प्रतापगढ़ में आज होने वाली मीटिंग को लेकर भी संशय बना हुआ है, क्योंकि मंत्री के घायल होने के कारण उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस बीच, स्थानीय जनता और उनके समर्थक मंत्री की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

(इनपुट-IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें