प्रयागराज

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में पहली बार 'अंडर वाटर ड्रोन' करेगा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निगाह है बेहद पैनी

Underwater Drone in Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन तैनात किया गया है, जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है।

Image

ये ड्रोन पानी के अंदर 100 मीटर तक जाकर हर गतिविधि की जानकारी देगी

Photo : ANI

Drone in Maha Kumbh Mela 2025: महाकुम्भ में हर आपात स्थिति से निपटने के उद्देश्य से पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 'अंडर वॉटर ड्रोन' (Under Water Drone) तैनात किया गया है जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह अंडर वॉटर ड्रोन अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने में कारगर साबित होगा, ड्रोन पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक नजर रखने में सक्षम है।

प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी जोन) डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र ने बुधवार को बेहद तेज गति से और असीमित दूरी तक पानी के अंदर काम करने वाले इस ड्रोन की तैनाती की। मिश्र ने बताया कि इस ड्रोन की सबसे खास बात यह है कि यह अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने में कारगर है। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक टोह लेने में सक्षम है और किसी भी परिस्थिति में सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है।

मिश्र ने बताया कि ये ड्रोन पानी के अंदर 100 मीटर तक जाकर हर गतिविधि की जानकारी एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि पानी के अंदर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या घटना को लेकर यह सटीक जानकारी देगा।

700 झंडे लगी नावों पर 24 घंटे पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे

उन्होंने बताया कि यहां 700 झंडे लगी नावों पर 24 घंटे पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर जीवन रक्षक गोताखोर तैनात किए जा रहे हैं, जो पलक झपकते कहीं भी पहुंचने में सक्षम हैं और किसी भी अनहोनी से पहले व्यक्ति को सुरक्षित स्थान ले जाने में सक्षम हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article