प्रयागराज

महाकुंभ की व्यवस्था देखकर उमा भारती हुई प्रसन्न, CM योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रयागराज में महाकुंभ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा, "धन्य है भारत, धन्य है श्री प्रयागराज और धन्य है महाकुंभ। करोड़ों भारतवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन।"

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने संगम की रेती पर लगे आस्था के सबसे बड़े मेले महाकुंभ में व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धन्य है भारत, धन्य है श्री प्रयागराज और धन्य है महाकुंभ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करोड़ों भारतवासियों की ओर से मेरा अभिनंदन।

उमा भारती ने की योगी की तारीफ

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को लिखा कि मैं आज सवेरे प्रयागराज पहुंच गई। महाकुंभ क्षेत्र में नहीं हूं, शहर के अंदर रुकी हुई हूं। आज सवेरे जब श्री प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरी तो भ्रम और भय दोनों दूर हो गए। स्टेशन से लेकर पूरे रास्ते में तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधा, सुरक्षा इतनी अच्छी है, जो आज तक नहीं देखी।

योगी की तारीफ में कही ये बातें

उन्होंने लिखा कि ठंड के बारे में जो भ्रम था, उतनी नहीं है, फिर भी योगी जी की सरकार ने ठंड से मुकाबले की भी बहुत अच्छी व्यवस्था कर रखी है। 1977 से मैंने श्री प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान शुरू किए हैं, तब से लेकर इस महाकुंभ तक यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था, सुरक्षा, सुविधा, प्रशासन एवं पुलिस का अति विनम्र व्यवहार पहले कभी नहीं देखा।

उन्होंने आगे लिखा कि धन्य है भारत, धन्य है प्रयागराज और धन्य है महाकुंभ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करोड़ों भारतवासियों की ओर से मेरा अभिनंदन। प्रयागराज के पावन संगम तट पर महाकुंभ 2025 का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को सोमवार ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो गया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आस्‍था की डुबकी लगाई। इस दौरान भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article