Mahakumbh 2025: महाकुंभ में इस दिन होगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन, देखने को मिलेगी पक्षियों की 90 प्रजातियां

Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 2 दिन का बर्ड फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा, जो पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वर्ष 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी में यूपी सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है। हर स्तर पर महाकुंभ को लेकर तैयारी की जा रही है। इस दौरान दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का भी आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बर्ड फेस्टिवल का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी दें-

mahakumbh 2025

महाकुंभ में इस दिन होगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

महाकुंभ में होगा बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

महाकुंभ के दौरान ‘बर्ड फेस्टिवल’ एक और दो फरवरी को किया जाएगा। जिले के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अरविंद कुमार ने बताया कि इस ‘बर्ड फेस्टिवल’ का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जा रहा है और इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रकृति व वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि ‘बर्ड फेस्टिवल’ के आयोजन से प्रकृति आधारित ‘ईको टूरिज्म’ को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के जैव विविधता से भरपूर वन्यजीव अभयारण्यों की जानकारी लोगों को मिल सकेगी।

End of Feed