प्रयागराज

मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाबाद हाईकोर्ट में आज अगली सुनवाई होनी है। आज दोपहर 2 बजे जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

Mathura Temple Mosque Dispute: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। इस मामले में पिछली सुनवाई 6 मई को हुई थी। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने दलील दी थी कि विभिन्न आदेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं की गई है, जोकि अभी लंबित है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के किसी आदेश के होने तक के लिए हाईकोर्ट की सुनवाई को स्थगित किया जाए। हालांकि हिंदू पक्ष ने इस मांग का कड़ा विरोध किया है।

ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग

इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिलहाल हिंदू पक्ष की ओर से दायर 18 याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। इनमें से एक याचिका में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की गई है, जिसका मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कानूनी दलीलों का सिलसिला जारी है। जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। आज दोपहर 2 बजे इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!