प्रयागराज

Prayagraj: चलती कार में महिला से किया दुष्कर्म, दारोगा समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 04:39 PM IST

Gang Rape In Prayagraj Uttar Pradesh: यूपी के प्रयागराज से पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां दारोगा समेत चार साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने अपनी निजी कार में उसे भदोही ले गए और चलते कार में उसके साथ गैंगरेप किया गया।

Image

सांकेतिक तस्वीर। (साभार- Freepik)

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में एक दारोगा और उसके साथियों पर वर्दी को दागदार करने का आरोप लगा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि चलती कार में चौकी इंचार्ज और उसके साथियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दारोगा समेत चार साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चलती कार में महिला से दारोगा ने किया रेप, बनाया वीडियो

महिला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में भदोही लेकर गया और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि उसका वीडयो भी बनाया गया। सराय ममरेज थाना पुलिस चौकी में तैनात दारोगा पर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि सप्ताह भर पहले उसके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया था। इसकी शिकायत करने वह पुलिस चौकी जंघई में पहुंची तो कार्रवाई की बात कहकर चौकी इंचार्ज ने वापस कर दिया।

चौकी इंचार्ज सुधीर पांडेय समेत इन चारों के खिलाफ FIR दर्ज

आरोप है कि 21 सितंबर की शाम चौकी इंचार्ज ने महिला के पास फोनकर बताया कि जो व्यक्ति उसे धमकी भरा काल कर रहा है, वह भदोही का रहने वाला है। उन्होंने साथ चलने के लिए शाम छह बजे चौकी पर बुलाया और कार में बैठाकर भदोही ले गए। रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल दारोगा समेत चार अन्य पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर एसीपी हंडिया को मामले की जांच सौंप दी गई है। आरोपी दारोगा सुधीर पांडेय जंघई चौकी में तैनात है, महिला के आरोपों के बाद चौकी इंचार्ज सुधीर पांडेय, अर्जुन, सभाजीत और संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article