प्रयागराज

Prayagraj News: गड्ढे ने निगल ली चार मासूमों की जिंदगी, पानी में डूबने से मौत की आशंका

प्रयागराज के बेदौली गांव में आज सुबह चार आदिवासी बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ है। मंगलवार को बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जिसके बाद शाम से घर वापस नहीं आए। बुधवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान उनके शव खेत से बरामद हुए। प्रथम दृष्टया के अनुसार डूबने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - Canva)

Prayagraj News: प्रयागराज में यमुना नगर की मेजा तहसील में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेदौली गांव में चार आदिवासी बच्चों के शव पानी से भरे बरामद हुए। ये बच्चे मंगलवार से लापता थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चों की पानी में डूबने से मौत हुई है। जिनकी पहचान वैष्णवी (3), हुनर (5), कान्हा (5), खेसारी (5) के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।

शाम से घर वापस नहीं लौटे थे बच्चे

मेजा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को ये बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, लेकिन जब शाम को घर नहीं लौटे तो इनके परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन मंगलवार देर रात तक बच्चों का कुछ पता नहीं चला। एसीपी ने बताया कि बुधवार सुबह फिर से बच्चों की तलाश शुरू की गई और घर के पास एक खेत में बने गड्ढे में उनके शव बरामद हुए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चों की मौत डूबने के कारण हुई। खेत से मिट्टी निकालने की वजह से यह गहरा गड्ढा बन गया था।’’

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त की है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article