Mahakumbh 2025: बंद किया गया प्रयागराज संगम स्टेशन, क्या है वजह? जानें अब कहां से ट्रेन ले सकेंगे श्रद्धालु

Kumbh Updates: महाकुंभ 2025 के बीच प्रयागराज में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच प्रशासन ने पूर्णिमा से पहले प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक स्थिति सामान्य होने के बाद स्टेशन को दोबारा खोल दिया जाएगा। वहीं महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर एकल दिशा प्लान लागू रहेगा।

Prayagraj News: प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ के चलते भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अगले आदेश तक प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है। ट्रेन पकड़ने के लिए अब यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन जाना होगा। बताया जा रहा है कि स्टेशन को स्थिति सामान्य होने पर दोबारा खोला जाएगा।

Prayagraj Sangam Station Closed

फाइल फोटो।

भारी भीड़ के चलते बंद किया गया प्रयागराज संगम स्टेशन

प्रशासन ने बताया है कि बढ़ती भीड़ के चलते स्टेशन पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में अव्यवस्था से बचने के लिए स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है। यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए अब प्रयागराज जंक्शन जाना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों ने ये भी बताया कि भीड़ नियंत्रित होने के बाद स्टेशन को फिर से खोल दिया जाएगा।

End of Feed