प्रयागराज

Mauni Amavasya 2023: संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने बरसाए फूल, प्रयागराज में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 21, 2023, 11:32 AM IST

Mauni Amavasya 2023: प्रयागराज में माघ मेले में शनिवार को मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान योगी सरकार की ओर से संगम पर फूल बरसाए गए। प्रदेश सरकार की ओर से हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

Mauni Amavasya 2023: प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में शनिवार को मौनी अमावस्या के दिन करीब एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का खास महत्व है। प्रयागराज में संगम तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को समस्या ना हो, इसका पूरा ध्यान स्थानीय प्रशासन ने रखा है। खासतौर पर श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर (Helicopter) के पुष्प वर्षा की गई है। वीडियो में पुष्प वर्षा करते हुए हेलिकॉप्टर नजर आ रहा है। उससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मौनी अमावस्या की बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था- मौनी अमावस्या के पावन पर्व की पूरे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। इस अवसर पर प्रयागराज के पवित्र गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम में स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। आप सभी की सुविधा व सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा भी निगरानी एवं पुष्पवर्षा हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article