प्रयागराज

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा; हाईवे पर रोडवेज बस ने कार और टैंपो को मारी टक्कर, 5 घायल

प्रयागराज में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अर्टिगा कार और फिर टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, टैंपो चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Image

प्रयागराज में हादसे के बाद का दृश्य

Photo : Times Now Digital

Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार सरकारी रोडवेज बस ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह हादसा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी एयर फोर्स कैंपस के बाहर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

बताया जा रहा है कि बस कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर आ रही थी, जबकि अर्टिगा कार प्रयागराज शहर से कानपुर की ओर जा रही थी टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान रोडवेज बस का एक टायर भी फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टैंपो से जा टकराई।

5 गंभीर रूप से घायल

टक्कर के बाद टैंपो सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। टैंपो में ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंपो चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद क्रेन की मदद से बस और टैंपो को राजमार्ग से हटाया गया, जिससे यातायात को फिर से बहाल किया जा सका।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!