Prayagraj Railway Update: रेल में सफर करने वाले लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। संगम नगरी प्रयागराज रेलवे स्टेशन का रेलवे की ओर से रिडेवलपमेंट कर इसकी तस्वीर बदलने की तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में प्रयागराज रेलवे प्लेटफार्म में पैसेंजर्स का एयरपोर्ट के जैसे प्रवेश होगा। बता दें कि, नए भारत के नए रेलवे स्टेशन की सोच के तहत विकसित किए जाने वाले इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के एनाउंसमेंट के बाद ही पैसेंजर्स प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे।
रेलवे 789 करोड़ खर्च कर बदलेगा प्रयागराज जंक्शन की तस्वीर
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, रिडेवलपमेंट के बाद प्लेटफार्म पर वे पैसेंजर्स एंटर कर सकेंगे, जिन्हें रेल में सफर करना होगा। इस योजना के तहत जंक्शन के सिटी एवं सिविल लाइंस की तरफ डिपार्चर रूम भी बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस और सिटी साइड से आने वाले सभी यात्री प्रवेश करेंगे।
