Prayagraj Railway Update: संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये खबर चौंकाने वाली हो सकती है। हालांकि सर्दी अभी पूरी तरह नहीं आई है। इसके बाद भी एनसीआर रेलवे गुरुवार से आगामी 3 माह तक डेढ़ दर्जन ट्रेनों के पहिए थामने की तैयारी में है। रेलवे की ओर से इसकी वजह कोहरा होना बताया जा रहा है।
प्रयागराज रेल मंडल ने की 3 महीने के लिए डेढ़ दर्जन ट्रेनें निरस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ट्रेनों के निरस्त होने के चलते पूर्व योजना के मुताबिक, रिजर्वेशन करवाने वाले करीब 5 हजार पैसेंजर्स के सामने समस्या खड़ी हो गई है। अब उन्हें अपने टिकट कैंसिल करवाने पड़ेंगे। वहीं शादियों का सीजन होने के कारण इसका असर अन्य ट्रेनों पर पड़ेगा। उनमें एकाएक यात्री भार बढ़ जाएगा। अब ट्रेन पैसेंजर्स के सामने एक बड़ी समस्या यह भी है कि, अपने टिकट कैंसिल करवाने के बाद उन्हें दूसरी ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे है। इससे लोगों में खासी नाराजगी व्याप्त है।
