Prayagraj News Update : अब सरकारी एसी इलेक्ट्रिक बसों में दुल्हनिया को लेने पहुंच सकेंगे दूल्हे राजा, प्रयागराज में बुकिंग शुरू

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 04:59 PM IST

Prayagraj News Update : प्रयागराज में नया प्रयोग होने जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक रोडवेज की नई योजना के तहत अब कोई भी व्यक्ति शादी समारोह को लेकर इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग करवा सकेगा। इलेक्ट्रिक बसों को शादी के लिए बुक करने के नियम के तहत आवेदन के साथ शादी का कार्ड लगाना होगा। वहीं निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद उन्हें बस मिल पाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब शादी समारोह से लिए हो सकेगी आधुनिक लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग
  • प्रयागराज में 39 बसों के साथ नई योजना को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया
  • अब कोई भी व्यक्ति शादी में इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग करवा सकेगा

Prayagraj News Update : शादियों के चल रहे सीजन के बीच प्रयागराज के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यूपी परिवहन विभाग ने एक नई पहल की कवायद शुरू की है। जिसके तहत महकमे की नई आधुनिक लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों के जरिए बाराती दुल्हन के घर पहुंचेंगे। महकमे के आला अधिकारियों के मुताबिक रोडवेज की नई योजना के तहत अब कोई भी व्यक्ति शादी समारोह को लेकर इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग करवा सकेगा। इसके पीछे की वजह विभाग ये बता रहा है कि इससे शादी तो यादगार बनेगी। वहीं एसी और बिना शोर - शराबे वाली आधुनिक बसों में बाराती सफर का मजा ले सकेंगे। योजना में सबसे अहम बात ये है कि महंगाई के दौर में बाजार में निजी लग्जरी बसों को बुक करना हर किसी के बस का सौदा नहीं है। मगर रोडवेज की बसों का किराया कम होने के चलते आम आदमी भी लग्जरी बसों में बैठने का सपना पूरा कर सकता है।

Prayagraj News (4)

प्रयागराज में सरकारी एसी इलेक्ट्रिक बसों में दुल्हनिया को लेने पहुंच सकेंगे दूल्हे राजा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ऐसे करना होगा बसों की बुकिंग के लिए अप्लाई

रोडवेज विभाग के मुताबिक बसों की बुकिंग के लिए विभाग की ओर से बुकिंग रेट और नियमावली जारी कर दी गई है। जिसमें प्रयागराज में 39 इलेक्ट्रिक बसों के जरिए ये सुविधा दी जाएगी। इलेक्ट्रिक बसों को शादी के लिए बुक करने के नियम के तहत आवेदन के साथ शादी का कार्ड लगाना होगा। वहीं निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद आवेदक को बस मिल पाएगी। नई योजना में एक बात ये भी अहम है कि बसें 12 व 24 घंटे की दो शिफ्टों में बुक हो सकेंगी। इसमें 12 घंटे के लिए 180 किमी के आधार पर 12,784 रुपए का भुगतान करना होगा। जिसमें बुकिंग करते वक्त पूरे शुल्क का 25 प्रतिशत यानी कि 3196 रुपये जमा करवाने होंगे। सीधा कहें तो किराया व 25 प्रतिशत राशि पहले देनी होगी। जिसमें प्रतिभूति राशि बाद में वापस लौटा दी जाएगी। सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड निदेशक एमके त्रिवेदी के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसों को प्रयागराज के अंदर ही बारात ले जाने के लिए बुक किया जा सकता है। शहर के नैनी में चार्जिंग स्टेशन है। ऐसे में एक निर्धारित दूरी तय करने के बाद बस को वापस चार्जिंग स्टेशन लाना होगा। फिलहाल ट्रायल के तौर पर शहर में इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है।

End of Feed