Prayagraj News Update : शादियों के चल रहे सीजन के बीच प्रयागराज के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यूपी परिवहन विभाग ने एक नई पहल की कवायद शुरू की है। जिसके तहत महकमे की नई आधुनिक लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों के जरिए बाराती दुल्हन के घर पहुंचेंगे। महकमे के आला अधिकारियों के मुताबिक रोडवेज की नई योजना के तहत अब कोई भी व्यक्ति शादी समारोह को लेकर इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग करवा सकेगा। इसके पीछे की वजह विभाग ये बता रहा है कि इससे शादी तो यादगार बनेगी। वहीं एसी और बिना शोर - शराबे वाली आधुनिक बसों में बाराती सफर का मजा ले सकेंगे। योजना में सबसे अहम बात ये है कि महंगाई के दौर में बाजार में निजी लग्जरी बसों को बुक करना हर किसी के बस का सौदा नहीं है। मगर रोडवेज की बसों का किराया कम होने के चलते आम आदमी भी लग्जरी बसों में बैठने का सपना पूरा कर सकता है।
प्रयागराज
Prayagraj News Update : अब सरकारी एसी इलेक्ट्रिक बसों में दुल्हनिया को लेने पहुंच सकेंगे दूल्हे राजा, प्रयागराज में बुकिंग शुरू
- Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 24, 2022, 04:59 PM IST
Prayagraj News Update : प्रयागराज में नया प्रयोग होने जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक रोडवेज की नई योजना के तहत अब कोई भी व्यक्ति शादी समारोह को लेकर इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग करवा सकेगा। इलेक्ट्रिक बसों को शादी के लिए बुक करने के नियम के तहत आवेदन के साथ शादी का कार्ड लगाना होगा। वहीं निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद उन्हें बस मिल पाएगी।
प्रयागराज में सरकारी एसी इलेक्ट्रिक बसों में दुल्हनिया को लेने पहुंच सकेंगे दूल्हे राजा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- अब शादी समारोह से लिए हो सकेगी आधुनिक लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग
- प्रयागराज में 39 बसों के साथ नई योजना को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया
- अब कोई भी व्यक्ति शादी में इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग करवा सकेगा
