प्रयागराज

Prayagraj News: वसंत पंचमी पर ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जानें इस दिन गंगा स्नान के मायने

प्रयागराज माघ मेले में आज वसंत पंचमी के पर्व पर चौथा स्नान है। जिसकी व्यापक तैयारियां की गई है। आज ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। आज के दिन लाखों लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं।

Image

प्रयागराज में वसंत पंचमी पर चौथा स्नान

Prayagraj Vasant Panchami: आज वसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त है। पंचांग के अनुसार हर सला माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह दिन पड़ता है। इस दिन देश भर में आस्था और भक्ति का माहौल रहता है। आज के दिन स्नान का बहुत महत्व है। हर साल लाखों की संख्या में गंगा तट पर स्नान के लिए लोग पहुंचते हैं। इस बार भी प्रयागराज में संगम क्षेत्र पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बड़ी तादाद में लोगों ने गंगा स्नान किया।

आज माघ मेला का चौथा स्नान

आज वसंत पंचमी का पर्व है। प्रयागराज के माघ मेला में आज चौथा स्नान है। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए संगम तट पर आ रहे हैं। इस बार वसंत पचंमी के दिन वैलेंटाइन डे और महाप्राण निराला की जयंती भी है। पचंमी तिथि की शुरुआत मंगलवार शाम 7 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर बुधवार शाम 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज का दिन ज्ञान की देवी सरस्वती को अर्पित होता है। इस पर्व के अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त से ही स्नान और दान कार्य शुरू हो जाता है। इसके अलावा कल्पवासी शिविरों में विधि विधान के साथ सरस्वती पूजा होती है।

गंगा स्नान का क्या है महत्व

इस बार वसंत पंचमी पर ग्रह नक्षत्रों के चलते बेहद खास संयोग बन रहा है। आज के दिन रेवती और अश्वनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा गजकेसरी योग भी चल रहा है। जिसके कारण विशेष लाभकारी योग बन रहा है। वसंत पंचमी के पर्व पर स्नान का बेहद खास महत्व है। इस दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी का स्नान करने से बुद्धिबल का विकास होता है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article