Prayagraj Flood: उत्तर प्रदेश बीते कई दिनों से मानसूनी बारिश का दौर जारी है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम हो रही बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर है। यहां आए तूफान के कारण कई नांवे टूट गई। घाट जलमग्न हो गए हैं और बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है।लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उनकी मदद करने के लिए नाव का व्यवस्था की गई है। लेकिन इससे भी कोई लाभ होता नजर नहीं आ रहा है। भारी बारिश और जलभराव के कारण प्रयागराज के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आइए आपको बताएं प्रयागराज में बारिश और तुफान ने किस प्रकार तबाही मचाई हुई है।
प्रयागराज के 200 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) (फोटो - Canva)
तूफान में टूटी 200 करीब नावें
जैसा की आपको अभी बताया कि भारी बारिश के कारण प्रयागराज में यमुना और गंगा नदी उफान पर है। साथ ही तूफान की चपेट में आने से करीब 200 नावें टूट गई है। वहीं कुछ नावें नदी में डूब गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रयागराज में 209 मिमी की बारिश रिकॉर्ड की गई है। यही कारण है कि यहां स्थिति और खराब हो गई है। जलभराव के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
200 से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
भारी बारिश और नदियों में उफान के कारण प्रयागराज के 200 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां खेत के खेत पानी में डूब गए हैं, जिसके कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। शहर के 15 से अधिक मोहल्लों की सड़कों में पानी भर गया है। कई लोग घरों की ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट हो गए हैं, तो वहीं कई लोगों को अपने रिश्तेदार या दोस्तों के घर जाना पड़ा। बता दें कि कई इलाकों के जलमग्न होने के कारण लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा नाव चलाई जा रही है, लेकिन फिर भी लाभ नहीं हो रहा है। क्यों कि पानी भरा होने के कारण बच्चे अभी भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और निवासियों के कामकाज ठप हो गए हैं।
महाकुंभ सिटी पानी में डूबी
बता दें कि गंगा किनारे जहां महाकुंभ टेंट सिटी बनाई गई थी। वह पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। जहां एक समय पर आप संगम स्थान के लिए पहुंचे थे अब वह पूरा इलाका पानी में डूब गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां लाखों की आबादी प्रभावित है।
कई गांवों का संपर्क शहरों के टूटा
सड़कों पर पानी भरे रहने के कारण प्रयागराज के कई गांवों का संपर्क शहरों से टूट गया है। इन सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिसमें यात्रा करना मुमकिन नहीं है। बताया जा रहा है की सोनौटी घाट पूरी तरह से पानी में डूब गया है। इस कारण गांव से शहर अपने-अपने कार्य के लिए जाने वाले लोगों को अच्छी-खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
