प्रयागराज

Prayagraj: स्टूडेंट्स के झगड़े में हुए बम व गोलियों के धमाके, पूरा कटरा इलाका दहला, ये है पूरी घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 02:00 PM IST

Prayagraj: 12वीं के छात्रों के बीच रविवार देर रात्रि को हुए झगड़े में शहर का कटरा इलाका दहल उठा। 4 कारों व 5 बाइक पर सवार होकर आए 35-40 बदमाशों ने कटरा में रहने वाले एक छात्र के घर पर बमों से हमला कर फायरिंग की। मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Image

प्रयागराज के कटरा इलाके में छात्रों में हुए झगड़े में बमों के धमाकों के बीच चली गोलियां (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • छात्रों के बीच अवार्ड फंक्शन को लेकर झगड़ा हुआ था
  • अवार्ड नहीं मिलने से खफा एक छात्र ने अपने मामा को मौके पर बुला लिया
  • हमलावरों ने पीड़ित छात्र के घर पर बम फोड़े व फायरिंग कर दी

Prayagraj: संगम नगरी में हाई स्कूल के 12वीं के छात्रों के बीच रविवार देर रात्रि को हुए झगड़े में शहर का कटरा इलाका दहल उठा। 4 कारों व 5 बाइकों पर सवार होकर आए 35-40 बदमाशों ने कटरा में रहने वाले एक छात्र के घर पर बमों से हमला कर फायरिंग की। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में तीन छात्र गंभीर घायल हुए हैं।

मामले का आरोप बेली निवासी एक नेता व उसके साथियों पर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं पीड़ित छात्र के पिता इरशाद कई लोगों के साथ थाने पहुंचे। हालांकि देर रात तक उनकी ओर से कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई गई। एसएचओ राममोहन राय के मुताबिक, छात्र के परिजनों की ओर से सुबह एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही गई है। मामला दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अवार्ड बना झगड़े का कारण

कर्नलगंज थाना पुलिस के मुताबिक, कटरा इलाके में जीजीआईसी में रहने वाले इरशाद का बेटा बीएचएस में 12वीं कक्षा का छात्र है। रविवार शाम को पीड़ित छात्र के साथियों की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। इस मौके पर मोस्ट पॉपुलर और गॉडफादर जैसे अवार्ड भी रखे गए थे। पुलिस के मुताबिक इस दौरान गॉडफादर अवार्ड पीड़ित छात्र को दिया गया। इस अवार्ड का एक छात्र ने विरोध किया, जिससे पार्टी में झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से कथित तौर पर आरोप लगाया गया है कि, बेली निवासी छात्र ने इसकी सूचना अपने एक पार्टी के नेता मामा को दी। इसके बाद उसका मामा अपने साथियों के साथ होटल पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इसके बाद होटल के सुरक्षा कार्मिकों ने उस समय तो सभी को बाहर निकाल कर मामला शांत करवा दिया।

पहले से मौके पर घात लगाए बैठे थे हमलावर

पुलिस के मुताबिक, रात्रि में पार्टी खत्म होने के बाद पीड़ित छात्र अपने तीन साथियों के साथ घर पहुंचा। वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे 35-40 बदमाशों ने उन पर हमला कर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद वे लोग मौके से भागने लगे तो बम फेंका व फायरिंग कर दी। बादमाशों ने छात्र के घर पर भी बम फेंके व फायरिंग की। एकाएक हुए इस हमले के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोग हमलावरों की ओर दौड़े तो वे हथियार लहराते हुए मौके से भाग छूटे। पुलिस के मुताबिक, हमले में पीड़ित छात्र व उसके साथी अयान व विनायक घायल हुए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article