प्रयागराज

Prayagraj: बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

Prayagraj Student Suicide: प्रयागराज में ट्रिपलआईटी के हॉस्टल में बीटेक के एक छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिस कारण अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद छात्रों ने काफी हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Prayagraj Student Suicide: प्रयागराज में झलवा स्थित ट्रिपलआईटी के हॉस्टल में बीटेक के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद छात्रों में हंगामा मच गया। हालांकि अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

देर रात हॉस्टल से लगाई छलांग

मृतक की पहचान 20 वर्षीय राहुल मडला के तौर पर हुई है। वह बीटेक इंफोर्मेशन टेक्नालॉजी में प्रथम वर्ष का स्टूडेंट था। वह तेलंगाना का रहने वाला था और मूक बधिर था। राहुल ने रात करीब डेढ़ बजे हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ने जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रों ने किया हंगामा

इस घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। संस्थान के तमाम टीचर और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद छात्रों ने हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या की वजह का भी पता लगा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article