महाकुंभ जाने वालों के लिए काम की खबर.. प्रयागराज के सभी बॉर्डर सील, हर तरह के वाहनों की एंट्री पर बैन, जानें कब खुलेगा रास्ता

Prayagraj Border Closed: प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद जिले की सभी सीमाओं को बंद किया गया है। प्रयागराज को आठ जिलों से जोड़ने वाले सभी हाईवे फिलहाल बंद हैं। किसी भी वाहन के प्रवेश पर भी रोक लगी हुई है। ये सड़कें कब तक खुलेंगी, इसपर प्रशासन ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है।

Prayagraj Border Closed: महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के बाद शासन की ओर से कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसके तहत प्रयागराज पहुंचने वाले सभी बॉर्डरों को सील किया गया है। परसों रात से ही प्रयागराज में हर तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है। प्रयागराज को आठ जिलों से जोड़ने वाले सभी हाईवे अभी तक बंद हैं। प्रशासन ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है, कि रास्तों पर लगे प्रतिबंधों को कब हटाया जाएगा।

Kumbh

महाकुंभ 2025

प्रयागराज में किसी भी वाहन का प्रवेश बंद

प्रयागराज में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने प्रयागराज आने वाले सभी हाईवे बंद किए हुए हैं। मध्य प्रदेश बॉर्डर, फतेहपुर, कौशांबी, लखनऊ हाइवे, प्रतापगढ़, अयोध्या हाइवे, कानपुर GT रोड, वाराणसी हाईवे सब फिलहाल बंद पड़े हैं। परसों रात से ही प्रयागराज में किसी भी तरह के वाहनों की एंट्री बंद है। जिसकी वजह से लाखों लोग और अनगिनत वाहन फंसे हुए हैं। संगम स्नान के लिए महाकुंभ पहुंचाना भी काफी मुश्किल हो गया है।

End of Feed