45 दिन का महाकुम्भ, 130 नाव और 30 करोड़ की कमाई कर मालामाल हुआ प्रयागराज का यह परिवार

हाल ही में सम्पन्न हुआ महाकुम्भ 2025 कुल 45 दिन तक चला। इस दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसी महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज के एक नाविक परिवार की किस्मत खुल गई और इस परिवार ने मेले के दौरान 30 करोड़ की कमाई कर डाली।

प्रयागराज में महाकुम्भ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच हुआ था। 45 दिन के इस महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। पूरे महाकुम्भ के दौरान हर रोज करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने से प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिली। स्वयं मुख्यमंत्री भी इस संबंध में बात कर चुके हैं। महाकुम्भ के दौरान आपने पुण्य स्नान किया, लेकिन इसी दौरान प्रयागराज के ऑटोरिक्शा, रिक्शा, मोटरसाइकिल, नाव वाले, फूड वेंडर आदि ने जमकर कमाई की। इसका एक उदाहरण प्रयागराज के एक परिवार है। इस परिवार ने 45 दिन के महाकुम्भ के दौरान नाव चलाकर 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

Mahakumbh-Pintu-Mahra

महाकुम्भ में नाविक ने कमाए 130 करोड़ रुपये

जी हां, इस परिवार ने हर रोज करीब 66 लाख रुपये कमाए। यह कमाई सिर्फ और सिर्फ नाव चलाकर ही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के इस नाविक परिवार की कहानी शेयर की है। पिंटू माहरा नाम के इस नाविक के परिवार ने प्रयागराज में अरैल श्रेत्र से संगम की ओर फेरी से 30 करोड़ की कमाई की है। इस नाविक परिवार ने VVIP और आम श्रद्धालुओं को संगम घाट पर पवित्र स्नान कराया। इस परिवार के पास कुल 130 नावें हैं, जिनसे उन्होंने 45 दिन के महाकुम्भ के दौरान 30 करोड़ की कमाई की।

End of Feed