Prayagraj: सावधान! संगम नगरी में अब तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने की ये तैयारी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 06:52 PM IST

Prayagraj: हादसों के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने एक्शन लेने की तैयारी की है। ओवर स्पीड और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण अधिक सड़क हादसे होते हैं। एनएच पर पुलिस पेट्रोलिंग को और मजबूत बनाया जाएगा। वहीं ओवर स्पीड वाहनों की जांच के लिए इंटरसेप्टर टीम को तैनात की जाएगी। इसके अलावा एनएच पर सड़क के किनारों पर बेतरतीब खड़े होने वाले व्हीकल्स का चालान किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओवर स्पीड वाहनों पर पुलिस कसेगी नकेल
  • इंटरसेप्टर तैनात कर तेज गाड़ियां दौड़ाने वालों पर रखेगी नजर
  • एनएच पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में अब सड़कों पर तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों की खैर नहीं है। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी लाने को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। लापरवाही व ओवर स्पीड वाहनों पर नकेल कसने के लिए पुलिस इंटरसेप्टर टीम को तैनात करेगी। एसएसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक वाहन चालकों का सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Prayagraj News

प्रयागराज में ओवर स्पीड वाहन आएंगे इंटरसेप्टर की जद में, होगी कार्रवाई। ( फाइल फोटो)

ओवर स्पीड और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण अधिक सड़क हादसे होते हैं। एसएसपी के मुताबिक एनएच पर पुलिस पेट्रोलिंग को और मजबूत बनाया जाएगा। वहीं ओवर स्पीड वाहनों की जांच के लिए इंटरसेप्टर टीम को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एनएच पर सड़क के किनारों पर बेतरतीब खड़े होने वाले व्हीकल्स का चालान किया जाएगा। एसएसपी के मुताबिक सड़क हादसों में असमय मौत के मुंह में समाने से उनके परिवार टूट जाते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

End of Feed