प्रयागराज

यूपी के प्रयागराज में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पलक झपकते ऐसे देता था अंजाम

यूपी के प्रयागराज में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। उसके पास से 21 बाइक बरामद की गई है। वाहनों की जांच के दौरान वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की यमुना नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 21 मोटरसाइकिलें बरामद की। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक यादव के मुताबिक मेजा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को कठौली क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

चार लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विवेक कुमार पाल, नितिन पटेल, आफताब आलम और ओम प्रकाश दूबे के रूप में हुई है और ये चारों प्रयागराज जिले के थाना मांडा क्षेत्र के निवासी हैं। यादव ने बताया कि पूछताछ में इन अभियुक्तों ने कहा कि ये लोग क्षेत्र में घूमते फिरते रहते हैं और मौका लगने पर गाड़ियां चोरी कर लेते हैं, जिसके बाद ये प्रयागराज के आरटीओ कार्यालय में जाकर क्रेता के नाम पर वाहनों का स्वामित्व स्थानांतरण करा लेते हैं। इन्होंने कुछ मोटरसाइकिलें प्रयागराज से और कुछ मिर्जापुर से चोरी की हैं।

मोटरसाइकिलें बरामद

उन्होंने बताया कि इन अभियुक्तों के पास से चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और इनकी निशानदेही पर मेजा थाना क्षेत्र के बसहरा के जंगल से चोरी हुईं 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इन अभियुक्तों में विवेक कुमार पाल के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना मेजा में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article