Mahakumbh 2025: महाकुंभ 'मेला ऐप' हुआ लाइव, परंपराओं और महत्व के बारे में जानना होगा आसान, रिसर्चर के लिए होगी लाभकारी

Mahakumbh 2025: 12 वर्षों बाद 13 जनवरी 2025 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है। इसको लेकर यूपी सरकार की तैयारी तेज हो गई है। महाकुंभ के महत्व और लोगों के बीच इसकी जिज्ञासा को देखते हुए मेला ऐप को लाइव कर दिया गया है। इसके माध्यम से आपको एक ही स्थान पर सारी जानकारी मिल जाएगी।

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 12 वर्षों में एक बार होने वाले महाकुंभ 2025 का महा आयोजन किया जा रहा है। 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ की शुरुआत होगी और महाशिवरात्रि के दिन यानी 26 फरवरी 2024 को अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व का समापन होगा। यूपी सरकार कुंभ मेले की तैयारी में जुटी हुई। इस मेले के लिए भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज आएंगे। मेले में शामिल होने वाले लोगों के लिए इसे आकर्षित और यादगार बनाने के लिए सरकार द्वारा रिवर फ्रंट समेत कई अन्य योजनाओं का कार्य तेजी से पूरा किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

Prayagraj

महाकुंभ 2024 मेला ऐप लाइव

देश-विदेश में सभी जगहों पर 12 साल में होने वाले महाकुंभ को समझने के लिए लोगों में जिज्ञासा देखने को मिल रही है। विभिन्न सर्च इंजन पर लोग महाकुंभ 2025 की तारीखों और इसके महत्व के बारे में जानने के लिए अलग-अलग की-वर्ड्स को सर्च कर रहे हैं। लोगों की इस जिज्ञासा को देखते हुए और उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए महाकुंभ 2025 को लेकर आधिकारिक तौर पर मेला ऐप को लाइव कर दिया गया है। इस ऐप में आपको मेले से संबंधित हर प्रकार की सूचना मिल जाएगी। मुख्य तौर पर ये मेला ऐप आपको महाकुंभ की परंपराओं और महत्व की समस्त जानकारी एक ही स्थान पर देगा।

End of Feed