Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में इन 7 रास्तों से आएंगे श्रद्धालु, पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान; ऐसे निकाले जाएंगे वाहन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जौनपुर, रीवा-बांदा मार्ग से सबसे ज्यादा लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मेला प्रशासन ने प्रयागराज आने वाले सभी 7 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में यातायात को लेकर विशेष प्रबंध कर रहे अधिकारियों को जौनपुर, रीवा-बांदा और वाराणसी मार्गों से सर्वाधिक लोगों के आने का अनुमान है। अधिकारियों इसके बाद कानपुर और मिर्जापुर मार्ग से बड़ी संख्या में लोग मेले में आ सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार मेला प्रशासन ने प्रयागराज आने वाले सभी 7 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यातायात पुलिस द्वारा तैयार की गई यातायात योजना के अनुसार विभिन्न दिशाओं से महाकुम्भ मेला और कमिश्नरेट क्षेत्र में आने के 7 प्रमुख मार्ग हैं।

Kumbh Mela

(फाइल फोटो)

इन मार्गों से आएंगे अधिक लोग

बयान के मुताबिक, इन मार्गों में जौनपुर मार्ग, वाराणसी मार्ग, मिर्जापुर मार्ग, रीवा/बांदा मार्ग, कानपुर मार्ग, लखनऊ मार्ग और प्रतापगढ़ मार्ग शामिल हैं। बयान के मुताबिक, अनुमानित यातायात के अनुसार सर्वाधिक 21 प्रतिशत यातायात जौनपुर मार्ग से होने की संभावना है, जबकि रीवां/बांदा मार्ग से 18 प्रतिशत लोगों के आने का अनुमान है। बयान के मुताबिक, इसी तरह, वाराणसी मार्ग से 16 प्रतिशत, कानपुर मार्ग से 14 प्रतिशत, मिर्जापुर मार्ग से 12 प्रतिशत लोग आ सकते हैं। बयान के मुताबिक, वहीं, लखनऊ मार्ग से 10 प्रतिशत और प्रतापगढ़ मार्ग से 9 प्रतिशत लोगों के आने की संभावना है।

End of Feed