Mamta Kulkarni News: बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके ये जानकारी दी है कि मै महामंडलेशवर पद से इस्तीफा दे रही हूं उन्होंने कहा किअखाड़ों को मुझे लेकर प्राम्बल्स हो रही है, कहा कि 'साध्वी हूं, साध्वी रहूंगी'।
उनका कहना है कि कुछ लोगों को आपत्ति हो गई है, मेरे महामंडलेशवर होने से कुछ लोगों की दिक्कत है इनको ब्रम्ह विघा से कोई लेना देना है मैं आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का सम्मान करती हूं।
उन्होंने वीडियो में कहा, 'मैं महामंडलेश्वर यामाई ममता नंद गिरि इस पोस्ट से इस्तीफा दे रही हूं। आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर समस्याएं हो रही हैं, मैं 25 साल से एक साध्वी थी और हमेशा साध्वी रहूंगी। मुझे महामंडलेश्वर का सम्मान दिया गया था। लेकिन ये कुछ लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया था। चाहें वो शंकराचार्य हों, या कोई और हो'
ममता ने कहा कि एक शंकराचार्य ने कहा कि ये दो अखाड़ों के बीच ममता फंस गई। लेकिन मेरे जो गुरू हैं, जिनके सानिध्य में मैंने 25 साल तपस्या की। उनकी बराबरी में मुझे कोई नहीं दिखता। मेरे गुरू बहुत ऊंचे हैं
