Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ के बाद बड़े बदलाव, पूरा मेला क्षेत्र 'नो-व्हीकल जोन', VVIP पास भी हुए कैंसिल

Mahakumbh No Vehicle Zone: महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत के बाद प्रशासन चेता है और मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है यानी सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मेला क्षेत्र पूरी तरह नो-व्हीकल जोन-सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
  2. VVIP पास हुए रद्द –किसी भी विशेष पास के जरिए वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा
  3. रास्ते किए गए वन-वे–श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू

Mahakumbh Stampede Update: महाकुंभ में 28 जनवरी की रात 1 से 2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से 25 लोगों की पहचान हो चुकी है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है वहीं इस हादसे में 90 लोग घायल हुए हैं वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं।

Mahakumbh No Vehicle Zone

महाकुंभ का पूरा मेला क्षेत्र 'नो-व्हीकल जोन'

प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ और दुखद मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े बदलाव लागू किए हैं। अब पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

End of Feed