प्रयागराज

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में होगी शामिल

World Largest Rangoli in Prayagraj: महाकुंभ से पहले प्रयागराज में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जा रही है। जिसे नगर निगम की ओर से यमुना किश्चियन कॉलेज में 55 हजार वर्ग फीट एरिया में बनाया जा रहा है। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल कराया जाएगा।

Image

महाकुंभ से पहले बन रही सबसे बड़ी रंगोली

World Largest Rangoli in Prayagraj: प्रयागराज में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जा रही है। इस रंगोली को महाकुंभ से पहले तैयार किया जा रहा है। इस रंगोली को यमुना क्रिश्चियन कॉलेज में नगर निगम की तरफ से बनाया जा रहा है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। यह रंगोली 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली रहेगी। इसे बनाने में 11 टन रंग का इस्तेमाल किया जाएगा। यह रंगोली 10 दिसंबर को बनकर तैयार हो जाएगी। इस रंगोली को बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन, UK) में दर्ज कराया जाएगा।

72 घंटे बिना रुके बनाई जाएगी रंगोली

इस रंगोली को बनाने में बायोडिग्रेडेबल पाउडर, फूलों की पंखुड़ियां और नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे 72 घंटे तक बिना रुके बनाया जाएगा। प्रयागराज में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाने में 50 से अधिक महिलाएं, बच्चे और अन्य कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। नगर निगम इस रंगोली के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश देगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी हो रहा है।

13 जनवरी से शुरू हो रहा महाकुंभ

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम को स्वच्छ प्रयागराज, स्वच्छ महाकुंभ के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बनाई जा रही रंगोली में महाकुंभ, स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने वाले संदेश होंगे। साथ ही नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की तस्वीरें भी रंगोली में बनाई जाएंगी। बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है। प्रयागराज में 12 साल के बाद महाकुंभ का आयोजन होता है। जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article