Mahakumbh 2025: महाकुंभ ने भरी झोली, 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़; नाविक के परिवार की हो गई चांदी

Mahakumbh 2025 प्रयागराज महाकुम्भ ने नाविक पिंटू महरा के परिवार की जिंदगी दी। उन्होंने 45 दिन में कमा डाले 30 करोड़ रुपये कमाये। नाविक ने बताया कि घर की महिलाओं के गहने बेचकर उन्होंने नावें खरीदी, लेकिन महाकुम्भ में उन्हें करोड़पति बना दिया।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुम्भ धार्मिक आस्था और अध्यात्म के साथ साथ लाखों लोगों की जीविका और कारोबार का बड़ा मंच साबित हुआ है। ऑटो चलाने वाले, खाने-पीने की दुकान लगाने वालों से लेकर नाव चलाने वाले लाखों लोगों की जिंदगी इस महा कुम्भ ने बदल दी। ऐसे ही एक नाविक परिवार की सक्सेस स्टोरी का जिक्र यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के बजट सत्र में किया है जो प्रयागराज का रहने वाला है।

Sailor earning  in Mahakumbh

नाविक पिंटू महरा का परिवार

130 नाव वाले परिवार की कमाई 30 करोड़

प्रयागराज महाकुम्भ के 45 दिनों के मंथन से वैसे तो उपलब्धियों के रिकॉर्ड रूपी कई रत्न निकले लेकिन सीएम योगी ने मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में जिस नौका रत्न की जानकारी दी उसने हर किसी का ध्यान उस नाविक परिवार की तरफ खींचा है जिसने महाकुंभ के 45 दिन में 30 करोड़ की कमाई की। यह नाविक है प्रयागराज के अरैल इलाके में रहने वाला पिंटू महरा। प्रयागराज में त्रिवेणी के किनारे स्थित गांव अरैल के रहने वाले इस नाविक के एक फैसले ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी।

End of Feed