Mahakumbh 2025: प्लास्टिक फ्री होगा महाकुंभ, विश्व पटल पर पहुंचेगा पर्यावरण के प्रति संदेश

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए सीएम योगी ने निर्देश जारी किए हैं। ग्रीन महाकुंभ का संदेश पूरे विश्व में फैलाने के लिए कुल्हड़, दोनें, पत्तल व कपड़े औ-र जूट के थैलों के प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने महाकुंभ को दिव्य-भव्य के साथ ग्रीन के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी महाकुंभ के वैश्विक सम्मेलन से प्लास्टिक मुक्त, ग्रीन महाकुंभ का संदेश पूरे विश्व में फैलाना चाहते हैं। प्रयागराज का महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक है। उन्होंने महाकुंभ को पूरी तरह पर्यावरण की शत्रु प्लास्टिक से मुक्त रखने का संकल्प लिया है। इस दिशा में नगर निगम प्रयागराज भी नगर आयुक्त सीएम गर्ग के निर्देशन में पूरे शहर में प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का अभियान चला रहा है।

Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025

महाकुंभ 2025 को स्वच्छ बनाने का प्रयास

End of Feed