प्रयागराज

महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, 94 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आज लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ के शुरू होने के बाद से ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। यहां संगम घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज यानी 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक 94 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है। वहीं 27 दिनों में 42 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं।

Image

महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ की शुरुआत से 13 जनवरी 2025 से हुई थी। तभी से यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। भारी संख्या में लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं। समाप्ति की ओर आगे बढ़ रहे महाकुंभ मेले को देखते हुए लोग भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो आज 12 बजे तक 94.29 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी आधा दिन भी नहीं खत्म हुआ है और महाकुंभ मेले में संगम में स्नान करने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ पहुंचने वाली है। शाम होते-होते यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज महाकुंभ में 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 84.29 साथ तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

8 फरवरी को स्नान करने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार

मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी 8 फरवरी को माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इस अवसर पर भारी संख्या में स्नानार्थी महाकुंभ पहुंचे। बता दें कि संगम में स्नान करने वाले स्नानार्थियों की संख्या 1 करोड़ से पार हो गई। आज भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए आज (9 फरवरी) रात 8 बजे तक संगम घाट पर डुबकी लगाने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ तक जा सकती है।

महाकुंभ में अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ में शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु एकादशी के अवसर पर स्नान करने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक 97 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम घाट पर डुबकी लगाई। रात आठ बजे तक डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 1.32 करोड़ रुपये हो गई। उसके बाद जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 जनवरी से 8 फरवरी तक 42 करोड़ से अधिक लोग दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले महाकुंभ में संगम घाट पर डुबकी लगा चुके हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article