महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने बनाया नया रिकॉर्ड, अबतक 15 करोड़ से ज्यादा ने लगाई आस्था की डुबकी; मौनी अमावस्या को लेकर खास इंतजाम

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार हो चुका है और मौनी अमावस्या के मौके पर 8 से 10 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान है। महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। पिछले 17 दिनों में महाकुंभ में 15 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार हो चुका है और मौनी अमावस्या के मौके पर 8 से 10 करोड़ लोगों के आगमन का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी हो रही है।

Prayagraj Mahakumbh 2025

महाकुंभ (फोटो साभार: @MahaKumbh_2025)

बता दें कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है।

End of Feed