प्रयागराज

Maha Kumbh 2025: अद्भुत...16 दिन में 13 करोड़ आस्थावानों ने संगम में लगाई डुबकी, फिनलैंड से लेकर यूएई के दिग्गजों ने कमाया पुण्य

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के16 दिनों के आयोजन में अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा आस्थावान लोग स्नान कर चुके हैं। सरकार का दावा है कि अभी तक जितने भी कुंभ या महाकुंभ आयोजित हुए हैं, उन सभी की संख्या को ये रिकॉर्ड पार कर गया है। गौतम अडानी, सुधा मूर्ति, अनुपम खेर, वॉटर वुमेन समेत कई दिग्गजों ने की व्यवस्थाओं की तारीफ की है।

Image

महाकुंभ 2025

Photo : ANI

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पिछले 16 दिनों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। सरकार ने दावा किया है कि मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतों और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था। पहली बार सभी 4 पीठों के शंकराचार्य महाकुंभ में उपस्थित रहे और सीएम योगी से मुलाकात भी की है। प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म के 13 अखाड़े हैं। इस आयोजन की गौतम अडानी, सुधा मूर्ति, अनुपम खेर, वॉटर वुमेन समेत कई दिग्गजों ने तारीफ की है। 10 देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न अखाड़ों का भ्रमण व स्नान किया है। फिजी, फिनलैंड, गुयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो, यूएई के प्रतिनिधि पहुंचे।

इन्होंने किया स्नान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया है। इस दौरान वह संगम में स्नान करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह सीएम योगी के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। जूना अखाड़े में साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। शाह करीब पांच घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे।

शाह ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं। उधर, गृहमंत्री शाह के बेटे जय शाह परिवार के साथ पहुंच गए हैं। जय शाह महाकुंभ जाएंगे। संगम में डुबकी भी लगा सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article